Advertisement

सड़क सुरक्षा को ले बोकारो ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान

रंजन वर्मा/कसमार बोकारो। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में 9 जुलाई को शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर अभियान चलाकर बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को पेट्रोल नहीं देने के लिए जागरूक किया गया।

बताया जाता है कि इस दौरान पेट्रोल पंप संचालकों और प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बिना हेलमेट पेट्रोल देने से बचें। साथ ही, नो हेलमेट, नो पेट्रोल संबंधी बैनर लगाकर आमजनों को जागरूक करने को कहा गया।

इस अवसर पर यातायात पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पेट्रोल पंप संचालकों ने भी नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान का पालन करने का आश्वासन दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *