एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिले में चोरो का आतंक यहां के रहिवासियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। अब तो चोर पत्रकार को भी नहीं बकस रहे है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस केवल लाठी पीटने भर से मतलब रखती है।
जानकारी के अनुसार बीते 3-4 अगस्त की रात्रि अज्ञात चोरो ने बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के कथारा ओपी क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के दो आवासो को अपना निशाना बनाया है। बताया जाता है कि एक दैनिक अखबार के पत्रकार जगदीश भारती के आवास क्रमांक R/12 का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति लेकर चंपत हो गये। इस क्रम में अज्ञात चोरो ने निकटस्थ मुकेश मुंडा के आवास क्रमांक R/9 का ताला तोड़कर नगदी सहित कीमती सामान लेकर चलते बने। आश्चर्य यह कि बगल के पड़ोसियों की उक्त चोरी की भनक तक नहीं लगा।
बताया जाता है कि घटना की सूचना पाकर 4 अगस्त की सुबह कथारा ओपी प्रभारी स्वयं दल बल के साथ पहुंचकर उपरोक्त स्थलों का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने बगल के एक आवास में लगे सीसीटीवी की छानबीन कर चोरो का सुराग पाने का प्रयास किया। चर्चा है कि पुलिस ने स्थानीय एक युवक लाली को शक के आधार पर पकड़कर थाना ले गयी है।
ज्ञात हो कि पत्रकार भारती अपने पुत्र का उच्च शिक्षा में नामांकन को लेकर अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ गये है। भारती ने दूरभाष पर बताया कि आवास में कुछ चांदी का जेवर सहित नगदी भी था। कहा कि उनके कथारा लौटने पर हीं स्पष्ट हो पायेगा कि चोर द्वारा क्या और कितना चोरी किया गया है। वहीं मुकेश मुंडा ने कहा कि घर से नगदी सहित सामान की चोरी की गयी है। इसका आकलन उसकी पत्नी के आने के बाद हीं स्पष्ट हो पायेगा।
उसने बताया कि वह अपने गांव गया था। बीते 3 अगस्त की रात्रि लगभग नौ बजे लौटा तथा दरबाजे में लगे ताला खोलने का प्रयास किया। कहा कि चोरो ने संभवतः उसके दरबाजे पर दूसरा ताला लगा दिया था। जिसे उसने पड़ोसियों की मदद से तोड़ दिया है। कहा कि पुलिस द्वारा जांच किया गया है। रहिवासियों के अनुसार पत्रकार के आवास में सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस द्वारा ताला लगाया गया है। रेलवे कॉलोनी के दो घरों में एकसाथ चोरी की बारदात पर कथारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य निभा देवी, उनके पति समाजसेवी सर्जन चौधरी सहित दर्जनों रहिवासियों ने चिंता व्यक्त की है।
![]()













Leave a Reply