Advertisement

जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय में दिशोम गुरु की मनायी गयी पुण्यतिथि

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड राज्य के निर्माता और दिशोम गुरु के नाम से प्रसिद्ध मरणोपरांत पद्धम भूषण से सम्मानित शिबू सोरेन के प्रथम पुण्यतिथि पर 4 अगस्त को जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय बोकारो के सेक्टर नाइन में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उनके संघर्ष, बलिदान, और उनके बताए रास्तों को याद करते हुए नमन और पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

जानकारी देते हुए यूनियन के कार्यालय मंत्री आर. बी. चौधरी ने कहा कि इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री वि के चौधरी ने कहा कि गुरुजी एक व्यक्ति नहीं एक विचार थे। एक आन्दोलन थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड के शोषितों, पीड़ितों, आदिवासियों, मूलवासियों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। जल, जंगल, जमीन के रक्षा के लिए उन्होंने जो हुंकार भरी थी, उसी का परिणाम है कि आज हम एक स्वतंत्र और अलग राज्य में साँस ले रहे हैं। कहा कि आज के दिन हम सब मिलकर संकल्प ले कि गुरुजी के बताए एकता, संघर्ष और सेवा के मार्ग पर चलेंगे तथा एक खुशहाल झारखंड के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एन के सिंह, अनिल कुमार, आर बी चौधरी, यु सी कुंभकार, आई अहमद, रोशन कुमार, माणिक चाँद साव, आर आर सोरेन, विजय साव, आर के मिश्रा, विनोद कुमार, सुभाष चंद्र महतो, अभिमन्यु माँझी, संजय कुमार, सुनील चौधरी, नासिर अहमद, बरिया तेली, मोहम्मद इमारन अंसारी, चितु मोदक, मंजीत कुमार, शंभू प्रसाद, नूर मोहम्मद सुभाष चंद्र बाउरी, राजेश कुमार सिंह, एस एस झा, नीरज कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुरेंद्र शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *