Advertisement

चुरूरिया में प्रस्तावित पावर ग्रिड निर्माण को लेकर ग्रामीणों में संशय

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के सीमा क्षेत्र से सटे गिरिडीह जिला के हद में पूर्वी टुंडी के रामपुर पंचायत के चुरूरिया गांव में प्रस्तावित पावर ग्रिड निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है।

इस बावत ग्रामीणों का कहना है कि पावर ग्रीड निर्माण कार्य के दौरान उनके आस्था स्थल जाहेर थान के बीच से कार्य होने की संभावना है, जिससे धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं।

इसी विषय को लेकर ग्रामीणों ने 4 अगस्त को टुंडी विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की है कि उनके देवस्थल से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए और निर्माण कार्य इस प्रकार किया जाए कि धार्मिक स्थल सुरक्षित रहे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जाहेर थान से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने संबंधित विभाग से इस विषय पर उचित कार्रवाई करने और ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित करने की बात कही। बहरहाल ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी आस्था और धार्मिक स्थल की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी, बावजूद इसके क्षेत्र के आदिवासी परिवारों में अब भी संशय बरकरार है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *