एस. पी. सक्सेना/बोकारो। मतदाता सूची 2026 के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से 4 अगस्त को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड सभागार में बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संयुक्त रूप से शुभारंभ बेरमो के अंचल अधिकारी-सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार ने किया।
इस दौरान उपरोक्त अधिकारियों ने चुनाव आयोग द्वारा निर्देशित मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन और डुप्लिकेट प्रविष्टियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया के बारे में कुल 15 बिंदुओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को दी। इस दौरान फॉर्म-6, 7, 8 के भराव, ऑनलाइन प्रविष्टि और क्षेत्र भ्रमण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर भी चर्चा की गयी। कहा गया कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं। इसका ध्यान सभी को रखने की आवश्यकता है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेरमो प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या एक से 82 तक तथा शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 83 से 153 तक के सभी बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।
मौके पर कार्यालय कर्मी प्रतीक कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार पांडेय, उत्तम दास, प्रदीप कुमार यादव, आनंद प्रसाद, नरेश कुमार यादव, दीपक कुमार लोहरा, महिला बीएलओ सुमित्रा कुमारी, प्रवीण बानो, ललिता विश्वकर्मा, गुडी देवी, संजू देवी, आरती कुमारी, रुक्मणी देवी, गौरी देवी, शर्मीला देवी, हेमंती देवी, पनवा देवी, माधुरी देवी, रेणुबाला देवी, अमरावती देवी, मीरा देवी, चांदनी खातून, कनीज फातिमा, प्रिया देवी, रिंकू देवी, बेबी देवी आदि ने भी प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। मौके पर अधिकारियों ने निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य को समय सीमा के भीतर पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए, ताकि एक भी योग्य मतदाता का नाम छूटने न पाए।
![]()













Leave a Reply