Advertisement

लगातार तीसरी बार सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियन बनी एमजीएम बालिका टीम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। उत्तर प्रदेश के गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल फाफामऊ में बीते माह 26 से 30 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता में एमजीएम स्कूल बोकारो की बालिका टीम ने लगातार तीसरी बार ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

जानकारी के अनुसार आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में एमजीएम टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-14 वर्ग में उपविजेता रही। विद्यालय ने कुल 5 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर 83 अंक अर्जित किए। अंजली कुमारी, साक्षी सिंह सोलंकी, दुर्गा टंडन, सुरभि कुमारी, आस्था पांडेय और जयश्री कुमारी सहित कई खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ज्ञात हो कि, स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले 11 खिलाड़ी अब हरियाणा में होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्राचार्य फादर डॉ जोशी वर्गीस ने 4 अगस्त को विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *