ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान (Golden Jubilee Ground) में आयोजित तेनुघाट प्रीमियर लीग मैच में 17 अप्रैल को सुपर राइजिंग तेनुघाट ने यंगर्स एकादश को 38 रनों से हराया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सुपर राईजिंग के खिलाड़ी मुकेश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
खेल में सुपर राइजिंग तेनुघाट की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मनोज यादव के 13 गेंदों में 23 रन और टिंकू यादव के नाबाद 19 गेंदों में 29 रन के बदौलत निर्धारित 10 ओवर में 95 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए यगर्स एकादश की टीम रिशु कुमार की घातक गेंदबाजी तीन विकेट और गौतम के दो विकेट के सामने मात्र 57 रन ही बनाकर आल आउट हो गई।
इस तरह सुपर राइजिंग तेनुघाट ने 38 रनों से मैच जीत लिया। मैच में सुपर राइजिंग तेनुघाट के हरफनमौला खिलाड़ी मुकेश कुमार को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका हर्षित आर्यन एवं दीपक यादव, स्कोरर की भूमिका सौरभ सिंह तथा कमेंटेटर की भूमिका शिवम कटरियार और क्रिश झा ने निभाई।
![]()












Leave a Reply