Advertisement

अनुमंडल पदाधिकारी ने बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को किया जब्त

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के खेतको पंचायत में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने 15 जून को जब्त किया। सभी ट्रैक्टरों को स्थानीय थाने में सुपूर्द कर दिया गया है। साथ ही, मामले से जिला खनन पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को आगे की कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने बताया कि मॉनसून को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर बोकारो जिला उपायुक्त राजेश सिंह के निर्देश पर जिले के बालू घाटों पर खनन कार्य को आगामी 15 अक्टूबर तक रोक दिया गया है। इस बाबत संबंधित सभी बीडीओ, सीओ, पंचायत सेवक आदि को जरूरी दिशा निर्देश दे दिया गया है। यह रोक दस जून से लागू है। उन्होंने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के बालू घाटों पर इस निर्देश का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को स्थानीय प्रशासन प्रयासरत है। इसी क्रम में 15 जून को निरीक्षण के दौरान खेतको में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। उनके विरूद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी बालू घाटों का निरीक्षण किया जाएगा। मालूम हो कि, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर 10 जून से 15 अक्टूबर तक मॉनसून में बालू के खनन पर रोक का आदेश उपायुक्त द्वारा जारी किया गया है। ऐसे में केवल लाइसेंसी डम्पिंग से ही बालू की खरीद – बिक्री हो सकती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *