Advertisement

चार्ली चैपलिन की पुण्यतिथि पर चार्ली चैपलिन टू राजन ने दी श्रद्धांजलि

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। पूरे विश्व में कॉमेडी स्टार का दर्जा पाने वाले चार्ली चैपलिन आज ही के दिन इस दुनिया को सदा के लिए अलविदा हो गए थे। उनकी पुण्यतिथि पर चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार ने उन्हें बफ्टा कलाकार सृष्टि भारती, विष्णु, इंतज़ार, डिम्पल वर्मा, कल्पश्वनी, अनिल कुमार की ओर से बिहार के मुंगेर स्थित राजवीर हाउस शादीपुर में कलाकारों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस अवसर पर उपस्थित कलाकारों ने एक मिनट का मौन रखते हुए उस महान कॉमेडियन को याद किया। जिसने अपना पूरा जीवन आमजनों को हंसाने में ही बिता दिया। फिल्म डायरेक्टर माधवेंद्र मेहता ने चार्ली चैपलिन का कैप पहन कर उनके स्टाइल में उन्हें याद किया और कहा कि दुनिया का दूसरा चार्ली चैपलिन मुंगेर में पैदा हुआ। जिसे योग विश्वविद्यालय के पद्म विभूषण निरंजनानंद सरस्वती द्वारा चार्ली चैपलिन टू के नाम से अलंकृत किया गया है।

इस अवसर पर कई पेंटर्स ने चार्ली चैपलिन टू की पेंटिंग बनाकर उस महान एक्टर को ट्रिब्यूट पेश किया। ज्ञात हो कि चार्ली चैपलिन टू के रूप में राजन पांच हजार तीन सौ छप्पन से ज्यादा लाइव शोज़ कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।

मुंगेर के हीरो राजन कुमार ने कहा कि चार्ली एक ऐसे कलाकार थे, जो हमेशा आमजनों के दिलो में ज़िंदा रहेंगे। उनके जीवन में एक दर्शन दिखाई देगा। दर्द में भी कैसे हंसा जा सकता है और दूसरों के लबों पर भी मुस्कान बिखेरी जा सकती है यह चार्ली चैप्लिन से सीखा जा सकता है। वे खामोश फिल्मों के महान एक्टर थे। चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार ने कहा कि 25 दिसंबर 1977 को चार्ली चैपलिन ने भले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

लेकिन उनकी ज़िंदगी, उनकी कला, उनकी कॉमेडी से आज भी जीवन जीने का हुनर सीखा जा सकता है। उनकी पुण्यतिथि पर वे इतना हीं कहेंगे कि आप सब जीवन के हर पल को एन्जॉय करें, खुश रहें और स्माइल बरकरार रखें। हम ओढ़ा देतें हैं हर दर्द को हँसी की चादर, हमसे कोई जीने की अदा ले जाये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *