Advertisement

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/नालंदा (बिहार)। विश्व प्रसिद्ध राजगीर प्रखंड मुख्यालय सभागार में 18 अप्रैल को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रानी देवी ने की। प्रशिक्षण जिला सलाहकार (SLWM), जिला सलाहकार (CB&IEC) एवं प्रखंड समन्वयक राजगीर के द्वारा दिया गया।

जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण (Training) का मुख्य उद्देश्य ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों का विशेष रूप से समझ विकसित हो एवं सही तरीके से क्रियान्वयन हो। यहां राजगीर प्रखंड के चयनित 4 पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि को इस विषय में विशेष जानकारी दी गई।

साथ हीं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों का सही तरीके से क्रियान्वयन हो इसकी पूर्ण जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के अंत में उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *