Advertisement

बाबा साहेब की जयंती मनाने को लेकर बैठक

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district)  के हद में फुसरो नगर मंडल के द्वारा भाजपा (BJP) स्थापना दिवस के अवसर पर 14 अप्रैल को संविधान निर्माणकर्ता बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेदकर की जयंती समारोह मनाने को लेकर 13 अप्रैल को बैठक का आयोजन किया गया।

इस संबंध में फुसरो नगर परिषद के 28 वार्ड के भाजपा (BJP) मंडल कार्यक्रम (Program) प्रभारी दिनेश कुमार सिंह एवं भाजपा फुसरो मंडल कार्यक्रम सह प्रभारी टुनटुन तिवारी शक्ति केंद्र प्रभारी से मिले।

अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम को अच्छे ढंग से मनाने के लिए बूथ अध्यक्षों से मिलने के क्रम में वार्ड नंबर 02 वार्ड नंबर 3 वार्ड नंबर 4 वार्ड नंबर 14 मे दौरा किया गया।

मौके पर वरिष्ठ नेता मदन वर्मा, नवल किशोर सिंह, मनोज रवानी, मूलचंद खुराना, विवेश सिंह, रामु तांती, पुष्पा देवी, तरुण चक्रवर्ती, मनोज कुमार, बबलू सिंह से मिल कर कार्यक्रम को मनाने पर सहमति बनी। फुसरो मंडल की ओर से सेंट्रल कॉलोनी मकोली मे बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा स्थल पर फूल माला अर्पित कर मनाया जाना जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *