Advertisement

विवाहिता ने अपने घर मे लगायी फांसी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी के बड़का तालाब निवासी राजू मिश्रा की 40 वर्षीय पत्नी प्रेमा मिश्रा ने 15 अप्रैल को अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनो ने सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जैनामोड़ स्थित मृतका के मायके से भाई, बहन व मां सहित परिजन अस्पताल (Hospital) पहुँचे। सूचना पाकर बेरमो व पेटरवार थाना पुलिस केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुँचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए तेनुघाट भेज दिया।

मृतका के बड़ा भाई संतोष मिश्रा उर्फ मुन्ना ने मृतका के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन सौंपी है। साथ ही सबूत के तौर पर ऑडियो टेप सौपकर ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने की बात कही।

ससुराल पक्ष के लोगो ने हत्या के आरोप को निराधार व मनगढ़ंत बताया। जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल की देर रात मृतका का पोस्टमार्टम के बाद पिछरी हिंदुस्तान पूल दामोदर नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *