Advertisement

ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ पोस्ट बोकारो की बड़ी कार्रवाई

रांची-सहरसा सुपरफास्ट ट्रेन से शराब की खेप बरामद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ पोस्ट बोकारो ने 24 दिसंबर को ट्रेन क्रमांक 18626 (कोसी सुपर एक्सप्रेस) में जांच के दौरान लावारिस हालत में मिली भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार आरपीएफ टीम ने जनरल कोच में संदिग्ध स्थिति में एक ट्रॉली बैग देखा। यात्रियों से पूछताछ के बावजूद किसी ने बैग पर दावा नहीं किया, इसके बाद उसे उतारकर जांच की गई। तलाशी के दौरान बैग से 375 एमएल की कुल 30 शराब की बोतलें बरामद की गयी, जिनमें रॉयल चैलेंज की 16, रॉयल स्टैग की 10, ब्लेंडर्स प्राइड की 2 और स्टर्लिंग रिजर्व की 2 बोतलें शामिल हैं।

बरामद शराब की अनुमानित कीमत 12,640 रुपये बताई जा रही है। उक्त कार्रवाई आरपीएफ बोकारो के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) डी.के. द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। जब्त शराब को 25 दिसंबर को उत्पाद विभाग बोकारो को सौंपा जाएगा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *