बोकारो थर्मल में ₹28 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पम्प हाउस निर्माण को लेकर गुजरात की कंपनी भरतजी पटेल के कर्मचारियों द्वारा बोकारो थर्मल में जेसीबी मशीन द्वारा हरा भरा वृक्षों को गिराया जा रहा है। जिससे पर्यावरण पर विपरीत असर पड़ सकता है।
बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के पुराना बी प्लांट गेट के समीप सीआईएसएफ के उप कमांडेंट पुराना कार्यालय परिसर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पम्प हाउस का निर्माण कार्य हो रहा है। इस कार्यालय परिसर में बड़े बड़े कई वृक्ष लगे है, जिसे जेसीबी मशीन द्वारा गिराया जा रहा है। इसके अलावे लगभग 45 वर्ष पहले बने सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट के पूर्व कार्यालय के आधा बिल्डिंग को भी ध्वस्त किया जा चुका है।
बता दे कि गुजरात की कंपनी भरतजी पटेल लगभग 28 करोड़ रुपये की लगत से बोकारो थर्मल कॉलोनी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करवा रही हैं। निर्माण कार्य की गति काफी धीमी होने के कारण राहगीरों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। इस मामले में विभाग चुप्पी साधे है।
![]()













Leave a Reply