Advertisement

छतरबोरवा में भगवान हनुमान का प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Peterwar Block) के हद में पुटकाडीह के छतरबोरवा में श्रीश्री 108 हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस तीन दिवसीय महायज्ञ में धनबाद (Dhanbad) के आचार्य बासुदेव पांडेय, उप आचार्य राजेश पांडेय एवं वेदाचार्य भीम सेन पांडेय, जय शंकर पांडेय के द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जाना है।

इस मौके पर 16 अप्रैल को यज्ञ समिति के अध्यक्ष बालेश्वर प्रजापति एवं सचिव अजय प्रजापति ने बताया कि हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। विश्व शांति तथा क्षेत्र में शांति के लिए महारुद्र यज्ञ का आह्वान किया गया है। जिसमें लगभग 250 महिलाओं ने कलश लेकर नगर भ्रमण की। नगर भ्रमण पुटकाडीह, चिनियागढा, पतकी, छतरबोरवा गांव में किया गया।

जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित होकर दामोदर नदी से जल लेकर याद यज्ञ कुंड तक पहुंचे। इस मौके पर ललित महतो, नकुल प्रजापति, रमेश प्रजापति, नारायण प्रजापति, भोला प्रजापति, सुरेशचंद्र ठाकुर, राम विलास, संतोष सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *