एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में 9 जुलाई को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) की बैठक की गयी। उक्त बैठक क्षेत्र के नए महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह के साथ परिचयात्मक थी, जिसमें यूनियन के पदाधिकारियों ने नए महाप्रबंधक को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।
बैठक में मुख्य रूप से आरसीएमएस सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह उपस्थित थे। संघ के ढोरी क्षेत्रीय सचिव मंगरा उरांव एवं अध्यक्ष बबन कुमार रजक ने क्षेत्र की मजदूर समस्याओं से नए महाप्रबंधक को अवगत कराया। जिसमें मुख्य रूप से डिस्पेंसरी में डॉक्टर का ना होना, मजदूरों को पीने का साफ पानी नहीं मिल पाना मुख्य रूप से शामिल था।

नए महाप्रबंधक सिंह ने सारी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सिघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में उपरोक्त के अलावा यूनियन के तारमी कोलियरी शाखा सचिव मनजीत सिंह, आशुतोष सिंहा, मोहम्मद सुभान, शंकर महतो, कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद वकील अंसारी, संजय सिंह, अशोक कुमार ओझा, बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सफरुद्दीन सहित दर्जनों शामिल थे।
![]()













Leave a Reply