Advertisement

एनडीए में चयन पर सम्मान-समारोह का आयोजन

मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर (समस्तीपुर)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में जितवारपुर प्रखंड के बहादुरपुर शिव दुर्गा मंदिर परिसर में 15 जून की दोपहर मेधावी छात्र मितेश्वर कुमार का चयन एनडीए परीक्षा पास होने के उपरांत लेफ्टिनेंट बनने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
उक्त सम्मान समारोह पूर्व उप मुख्य पार्षद सुजय कुमार पासवान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर परिषद के सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता, विशिष्ट अतिथि उप सभापति शारिक रहमान लवली तथा नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार राय ने माला पहना कर मितेश्वर को बधाई दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शारिक रहमान लवली ने संबोधन में कहा की कठिन परीक्षा न केवल मितेश्वर ने पास की है, बल्कि यह परीक्षा एक साधारण परिवार के माता-पिता क्रमशः सुनीता देवी व मनोज कुमार राय ने भी पास किया है। उन्होंने स्वयं कष्ट झेलते हुए अपने बच्चे की पढ़ाई में कोई कमी नही होने दिया। यह सभी मध्यम वर्गीय परिवार के लिए एक प्रेरणा है। वही सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता ने कहा कि यह न केवल नगर बल्कि पूरे समस्तीपुर जिला के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम का संचालन राजेश साह उर्फ राजा ने किया। अतिथियों का स्वागत मितेश्वर की दो बहनों मयूरी कुमारी व मीमांशा कुमारी ने किया। समारोह में उपरोक्त के अलावा नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार राय, वार्ड 25 की पार्षद कल्पना राज के पति समाज सेवी अमित कुमार मुन्ना, अनस रिज़वान, सज्जन राय, प्रदीप साह शिवे, आशु गुप्ता, विनोद राय, एसपी रजक, गौतम कुमार, कुंदन कुमार, उमेश पोद्दार, दीपक ठाकुर, संजय कुमार गुड्डू, पंकज यादव, विनय पासवान, मुन्ना केशरी, आशीष कुमार, जयकांत पासवान आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *