प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। हजारीबाग, रामगढ़ एवं बोकारो जिला के वाम दलों के प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने 24 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चरगी में एकत्र होकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर शहीदों के परिजनों एवं झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित कर उनके संघर्ष, बलिदान और योगदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के शहीदों और आंदोलनकारियों का संघर्ष नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में वामपंथी नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय रहिवासी शामिल थे। पूरा वातावरण संघर्ष, सम्मान और एकजुटता के संदेश से ओतप्रोत रहा।
![]()













Leave a Reply