Advertisement

गोमिया पुलिस ने अभियान चला कर किया चार वारंटी को गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया पुलिस ने अभियान चलाकर चार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। जिसमें दो वारंटी को जेल भेज दिया गया, जबकि दो के परिजनों ने पुलिस को रिकॉल (न्यायालय का बेल आदेश) दिखाकर छुड़ा ले गये।

जानकारी के अनुसार न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारंट के आधार पर गोमिया पुलिस ने समकालीन अभियान चलाकर 4 वारंटियों की गिरफ्तारी की। इस गिरफ्तारी में सीपी/सी नं.- 1190/23 के वारंटी थाना क्षेत्र के पुराना माइनस स्वांग रहिवासी स्व. दयाली राम का 55 वर्षीय पुत्र प्रीतम दास, कंप्लेन्ट केस नं.- 1036/2017 के वारंटी साइमन, भाट टोला साड़म रहिवासी अलाउद्दीन राय का पुत्र 35 वर्षीय साहिद राय, जीआर नं.-488/18 के वारंटी जिरो प्वाइंट होसिर रहिवासी स्व. मदन केवट का पुत्र 42 वर्षीय मनोज केवट एवं पेटवार थाना कांड क्रमांक- 47/18 के आरोपी गुलु केवट के पुत्र 33 वर्षीय प्रदीप केवट शामिल है।

बताया जाता है कि केस में सह-आरोपी वारंटी मनोज केवट और प्रदीप केवट के परिजन रिक़ॉल/जमानत लेकर थाने आए। परिजनों के साथ उन्हें थाने से ही छोड़ दिया गया। जबकि, वारंटी प्रीतम दास और साहिद राय को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी दल में थाना प्रभारी गोमिया प्रफुल्ल कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक बिरसा बाड़ा, पुअनि दीपनारायण शुक्ल, सहायक अवर निरीक्षक बिनोद कुमार मुंडा, सअनि अखिलेश कुमार एवं गोमिया थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *