Advertisement

लो-वोल्टेज समस्या समाधान को लेकर ग्रामीणों ने की पीओ से वार्ता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आयेदिन लो-वोल्टेज की समस्या से त्रस्त बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने समस्या समाधान को लेकर 23 जून को सीसीएल कथारा कोलियरी पीओ से भेंट की।

जानकारी देते हुए ग्रामीण रहिवासी मणिलाल सिंह ने बताया कि कथारा कोलियरी प्रबंधन द्वारा पूर्व में उनके गांव में 500 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जिससे पांच गांव में बिजली आपूर्ति की जाती है। जिसमें बांध पंचायत के कमल टोला, सरोना टोला, महली बांध केंदुवा टोला (कतलवा गजार), पिपरा टोला तथा मढैया टोला शामिल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यहां 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया जो लोड नहीं ले पा रहा है। कहा कि एक महीने में ही ओभर लोड के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो जा रहा है। कोई अधिकारी सुनने तक को तैयार नहीं है। बताया कि वार्ता में पीओ रंजीत कुमार द्वारा आश्वासन दिया गया है कि 24 जून तक ट्रांसफार्मर लग जाएगा।

वार्ता में कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी रंजीत प्रसाद, परियोजना अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक कुणाल कुमार के साथ में उनके कार्यालय कर्मी, जबकि ग्रामीणों में बांध पंचायत के पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव, मणिलाल सिंह, मिथिलेश रजवार, विरगु रजवार, मनोज रजवार, राजकुमार यादव, माला यादव आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *