Advertisement

खैराचातर मंडल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी खैराचातर मंडल द्वारा 23 जून को राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खैराचातर मंडल अध्यक्ष आनंद महतो ने की।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन देशभक्ति, समर्पण और संघर्ष की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री अनीश जायसवाल, महेश महतो, सुरेन महतो, अभय जायसवाल, गजानंद महतो, विक्रम करमाली, जटल अड्डी, मनमोहन तिवारी, कमल दास, बिरेंद्र करमाली, अरुण तुरी, बाबलू जायसवाल, हीरालाल स्वर्णकार, सुरेश कालिंदी, जयनंदन महतो, रामचरन महतो सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र और समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। उनके बलिदान को नमन करते हुए सभा का समापन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *