Advertisement

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एसआईआर को ले बीएलओ/पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

सीओ तथा बीडीओ ने चार घंटे तक लगाई क्लास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में 23 जून को मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) को लेकर बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गये।

बता दें कि सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम एवं बीडीओ संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्यान देने योग्य है कि पेटरवार प्रखंड के कुल 23 पंचायतों में 13 गोमिया विस में तथा 10 पंचायत बेरमो विस में आता है। गोमिया विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व सीओ अशोक राम एवं बेरमो विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व बीडीओ संतोष कुमार महतो करते हैं।

वर्तमान में गोमिया विधानसभा में कुल 73 बूथ एवं बेरमो विस में कुल 55 बूथ हैं। संबंधित पोषक क्षेत्रों के बीएलओ को उनके क्षेत्र में पढ़ने वाले मतदाताओ की मैपिंग, अनमैपिंग से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। दोनों अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। यह स्पष्ट किया कि इस कार्य में गड़बड़ी व लापरवाही मिलने पर संबंधित बीएलओ के विरुद्ध विभागीय प्रावधानानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशिक्षण में मतदाता सूची का अद्यतन एवं शुद्ध बनाने के लिए सभा में चुनाव आयोग के निर्देश के पालन पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने उपस्थित बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने अपने पोषण क्षेत्रों में सभी मकानों का नोशनल नंबर अंकित करने के उपरांत मतदाताओं की मैपिंग, अनमैपिंग तथा नाम, पता एवं अन्य त्रुटियों में सुधार सुनिश्चित करें, ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।

बताया जाता है कि इस बार दसवां एसआईआर है। सीओ प्रशिक्षण के दौरान दर्जनों बीएलओ को नाम से पुकार रहे थे, मानो नाम कंठस्त कर रखा हो। एसआईआर से संबंधित कार्यक्रमों की विवरणी के अनुसार प्रशिक्षण एवं मुद्रण 20 जून से 29 तक, बीएलओ द्वारा घर घर भ्रमण 30 जून से 29 जुलाई, मतदान केंद्रों का रेशनलाईजेशन 29 जुलाई, प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त, दावा एवं आपत्ति अवधि 5 अगस्त से 4 सितंबर तक। दावा/आपत्तियों की सूचना व निपटान 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन आगामी 7 अक्टूबर।

मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर रामरतन कुमार, एसडीओ कार्यालय तेनुघाट के दीपक कुमार महतों (बेरमो विस), संजय कुमार (गोमिया विस), पर्यवेक्षकों में संगीता कुमारी, रूपा कुमारी, उत्तम मोदी, आशीष रंजन, के. कुमार, कुमार वीरेंद्र, काजल वी झा, प्रेमकुमार दास, उत्तम रजवार, काशीनाथ रजवार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *