राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। जदयू के जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सह दामोदर बचाव आंदोलन के संयोजक सरयू राय एवं भाजपा जरमुंडी विद्यायक देवेंद्र कुमार 23 जून को बोकारो थर्मल पहुंचे। यहां दोनों विधायकों ने डीवीसी एस पौंड का निरीक्षण किया। इसके अलावे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ( एसटीपी ) का भी निरीक्षण किया। इसके बाद बोकारो थर्मल निदेशक भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार विधायक राय ने एस पौंड निरीक्षण के दौरान पौंड में भरे छाई को देखा एवं बरसात से पूर्व पौंड में क्षमता से अधिक भरे छाई को कम करने को कहा। उन्होंने डीवीसी प्रबन्धन की सराहना करते हुए कहा कि अन्य प्लांट के जगह बोकारो थर्मल की एस पौंड एवं एसटीपी बेहतर है। यहां पर्यावरण एवं जल प्रदूषित नहीं के बराबर हो रही है। साथ ही कहा कि डीवीसी जिस प्रकार बोकारो थर्मल में एसटीपी का निर्माण करवा रही है, अब कॉलोनियों के नालियों का गंदा पानी भी नदियों में नहीं जाएगी। बोकारो स्टील प्लांट एवं धनबाद के बारे में कहा कि यहां प्रदूषण व्यापक पैमाने पर है। जिसपर अविलंब रोक लगाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया, वरीय महाप्रबंधक एचआर ए. कुजूर, वरीय प्रबंधक एचआर पार्थों सारथी मुखर्जी, प्रबंधक एचआर सुनील कुमार सहित भाजपा नेता प्रह्लाद बरनवाल, श्रवण सिंह, बिक्की साव, हरे राम यादव, सुजय सिंह, दिलीप राम, भैरव महतो सहित कई अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply