प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। जेल में बंद कथित प्रेमी से मिलने की जिद में नाबालिग युवती ने लगभग सौ फिट उंची टावर पर चढ़कर जमकर उत्पात मचायी। काफी मशक्कत के बाद उसे सकुशल नीचे उतारा गया।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना क्षेत्र के गोमिया-ललपनिया मुख्य मार्ग के ढेढें गांव में 23 जून को एक युवती मोबाइल टावर के ऊपर अपने कथित प्रेमी से मिलने की जिद लिए चढ़ गई। बताया जाता है की युवती ललपनिया थाना क्षेत्र के तिलैया गांव की रहनेवाली है। युवती की मां ने मौखिक रूप से बताया कि उसकी पुत्री लुगु बाबा स्कूल में पढ़ती थी, किन्तु अब पढ़ाई छोड़ चुकी है। युवक रांची रहिवासी बताया जाता है। कुछ दिनों पूर्व नाबालिग युवती को बहला फुसला कर भागने के आरोप में युवक को जेल भेज दिया गया। जेल से छुड़ाने और युवक से मिलने की जिद में युवती टावर पर चढ़ गयी।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ललपनिया थाना पुलिस पहुंची। युवती का कहना था कि उसका प्रेमी जब तक यहां नहीं आ जाता, जब तक वह उसका चेहरा नहीं देख लेती तब तक वह मोबाइल टावर से नहीं उतरेगी। मौके पर बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी एवं समाजसेवी चितरंजन साव पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद बहला फुसलाकर संध्या 4:30 बजे नाबालिग युवती को उतारने में सफलता मिली।
इस हाई वोल्टेज प्रेम कहानी को देखने के लिए उक्त स्थल पर अच्छी खासी भीड़ जुट गई थी। इस तरह की घटना कुछ दिनो पूर्व बिहार और यूपी में देखने को मिली थी। एक दिन पूर्व जिला के हद में चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में भी देखने को मिला। यहां युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर टावर पर चढ़ गया। लेकिन आज यह घटना झारखंड के बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड में भी देखने को मिल रही है कि किस तरह एक प्रेमिका अपनी प्रेमी के लिए किसी भी हद तक गुजर सकती है।
![]()













Leave a Reply