Advertisement

चार पहिया वाहन ने पेड़ में मारी टक्कर, दो घायल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां-ललपनियाँ मुख्य मार्ग में चार पहिया वाहन ने तुलबुल के समीप पेड़ पर जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे कार सवार युवती घायल हो गयी। घायल युवती की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में स्वांग न्यू माइनस निवासी बृज भूषण दुबे का पुत्र शुभांशु दुबे एवं राजू करमाली की पुत्री मुस्कान कुमारी 16 जून की शाम को लगभग 5 बजे किसी कार्य से ललपनियाँ की ओर अपनी टाटा इंडिका वाहन क्रमांक -JH01F/9749 से जा रहे थे। उनके आगे जा रही स्कार्पियो गाड़ी के चकमा देने के कारण तुलबुल के समीप गाड़ी सीधे पेड़ से जा टकराई। जिससे मुस्कान गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
घटना की जानकारी स्थानीय रहिवासियों ने गोमियां थाना को दी। थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची एवं घायलों को तुरंत गोमियां सामुदायिक चिकित्सा केंद्र भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जप्त कर अपने साथ गोमियां थाना ले आयी। गाड़ी की स्थिति इतनी खराब थी कि उसे ट्रैक्टर के सहारे टोचन करके थाना लाया गया।
इस संबंध में थाना के अवर निरीक्षक रतन कुमार ने बताया की गाड़ी ललपनियाँ की ओर जा रही थी। अचानक पेड़ में जोरदार टक्कर मारने से दोनों जख्मी हो चुके थे। प्राथमिक उपचार के लिए गोमियां सामुदायिक चिकित्सा केंद्र लाया गया। वहां लड़की की स्थिति को गंभीर देखते हुए बोकारो बीजीएच रेफर कर दिया गया और लड़के की स्थिति सामान्य बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *