राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में 24 दिसंबर को बोकारो थर्मल के झारखंड चौक पर पुतला दहन किया गया। आक्रोशित जनों ने यहां बंगलादेश के अंतरिम राष्ट्रपति मो. यूनुस एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फुंका।
जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल के झारखंड चौक पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल व् सनातन दल के कार्यकर्ताओं ने बंगलादेश में हिन्दू युवक की नृशंस हत्या के खिलाफ जोरदार प्रतिवाद किया और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
हाथों में झंडे और तख्तियां लिए कार्यकर्ता हिंदू एकता और न्याय के नारे लगाते हुए झारखंड चौक पहुंचकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनुस तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में जो बर्बरतापूर्ण हत्याएं तथा घटनाऐं हो रही है इस पर केंद्र सरकार ठोस निर्णय ले। कार्यक्रम में भूपेन भारत, राजदेव सिंह, विजय रावत, हरेराम यादव, पप्पू कुमार, सुमंत कुमार, विद्युत विश्वास, प्रमात्मा दीक्षित, वेद प्रकाश, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, रोहित कुमार, विश्वनाथ सहित सैकड़ों की संख्या में रहिवासी शामिल थे।
![]()













Leave a Reply