बेटियों की शिक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल-मुरली देवी
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विस्यलयों में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर झारखंड सरकार की साइकिल योजना के तहत 4 अगस्त को बोकारो जिला के हद में बांध पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांध में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया मुरली देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस अवसर पर मुखिया ने विद्यालय परिसर में अध्ययनरत 18 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण की। साइकिल पाकर मुखिया ने बच्चों के चेहरे पर खुशी ला दी। इस अवसर पर मुखिया मुरली देवी ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कहा कि साइकिल मिलने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और पढ़ाई में उनका समय भी बचेगा। खासकर बेटियों के लिए यह योजना शिक्षा को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विद्यालय के सभी बच्चों को नियमित स्कूल आने और मेहनत से पढ़ाई करने की प्रेरित की, साथ हीं अभिभावकों को भी अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।
साइकिल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा सीमा देवी और उपाध्यक्ष सहदेव यादव ने की। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रज बिहारी साव ने कहा कि साइकिल मिलने से दूर-दराज से आने वाले छात्रों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने सरकार और पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से बच्चों का स्कूल के प्रति रुझान और बढ़ेगा।
साइकिल पाने वाले छात्रों में फूल कुमारी, माही कुमारी, मधु कुमारी, निशा कुमारी, आरोही कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, तन्वी कुमारी, साक्षी कुमारी, देव कुमार, आरव यादव, सागर रविदास, कृष्णा नायक, विजय यादव, सुबोध कुमार, नीरज कुमार, अभिषेक यादव, आनंद रविदास और सोमनाथ कुमार शामिल थे। उक्त कार्यक्रम में शिक्षक गणेश यादव, विनोद रजक, अनिता कुमारी, सतीश दयाल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, अभिभावक और पंचायत के समाजसेवी सह मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव सहित अन्य दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply