Advertisement

पेटरवार में प्रथम दिन प्रत्याशियों के नामांकन में नरमी के बावजूद 50 प्रपत्र बिके

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 18 अप्रैल को पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) सह अंचल कार्यालय में नामांकन तिथि के प्रथम दिन प्रत्याशियों के नामांकन में नरमी के बावजूद 50 प्रपत्र बिके। प्रथम दिन मुखिया पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें चार पुरुष एवं एक महिला शामिल है।

जानकारी के अनुसार उलगड्डा पंचायत के लिये चंद्रदेव हांसदा, उत्तासारा पंचायत के लिए महेंद्र मुंडा, दारिद पंचायत के लिये मनीष कुमार महतो एवं गोपाल मुंडा तथा चांदो पंचायत के लिये महिला उम्मीदवार लक्ष्मी देवी ने नामांकन दाखिल किया।

इसी तरह वार्ड सदस्य बतौर तीन लोगों ने पर्चा दाखिल किया, जिसमें दो पुरुष एवं एक महिला शामिल है। दारीद, अरजुआ व अंगवाली उत्तरी पंचायत के एक एक उम्मीदवार ने पर्चा भरे।अंगवाली उत्तरी पंचायत के वार्ड ग्यारह के लिए भोला राज ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसके अलावे प्रथम दिन पच्चास लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, जिसमे 34 महिला एवं 16 पुरुष शामिल हैं। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आज शांतपूर्ण वातावरण में कार्य संपादित किए गये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *