Advertisement

उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) -सह- बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Bokaro Deputy Commissioner Kuldeep Choudhary) ने 11 अप्रैल को सेक्टर वन बी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

डीईओ सह डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस (EVM Ware House) के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन से लिया।

निरिक्षण के क्रम में उन्होंने वहां रखे ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख रखाव का जायजा लिया। साथ हीं सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उल्लेखनीय हो कि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्री – मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है।

उन्हें वेयर हाउस के रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है। इसी संबंध में उपायुक्त ने निरीक्षण करते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया तथा प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्देश दिया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *