ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीशचन्द्र झा की अध्यक्षता में 18 अप्रैल को मासिक मासिक अपराध गोष्ठी एवं पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव विधि व्यवस्था को लेकर बैठक (Meeting) की गई। जिसमें बेरमो अनुमंडल अंतर्गत सभी अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी मौजूद थे।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कक्ष में आयोजित गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झा ने सभी पुलिस इंस्पेक्टर (Police Inspector) एवं थाना प्रभारी को आगामी माह 14 मई को होने वाले प्रथम चरण के चुनावों में किसी प्रकार की शिथिलता बरती जाने एवं विधि ब्यवस्था में व्यवधानों पर विभागीय कार्रवाई करने की बात कही।
उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव को लेकर विशेष निगरानी कर सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही। साथ हीं कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथों पर कड़ी व्यवस्था रखने का भी निर्देश जारी किया गया है।
गोष्ठी के संबंध में एसडीपीओ झा (SDPO Jha) ने बताया कि अपराध के बिंदु पर भी चर्चा हुई। अपराधी पर कैसे कंट्रोल किया जाए इस पर चर्चा की गई। साथ हीं कहा कि मार्च के महीने में पूरी तरह से बेरमो अनुमंडल में छोटे-मोटे चोरी को छोड़कर जैसे कोयला, लोहा, बालू चोरी को छोड़कर पूरी तरह से अपराध मुक्त रहा।
उसमें भी बहुत सारे अपराधी पकड़े गए हैं। बैठक में गोमियां सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार गुप्ता, बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम, जरिडीह थाना प्रभारी विनय कुमार, तेनुघाट ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह, गोमियां थाना प्रभारी आशीष खाखा, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, गुलाब किस्कोट सहीत अनुमंडल के सभी इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply