मसीह ने समाज के सभी वर्गों को शांति काईसा संदेश दिया-सुषमा
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के शास्त्रीनगर स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में 24 दिसंबर को क्रिसमस गैदरिंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्कूल की निदेशिका सुषमा सिंह और सचिव महारुद्र नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निदेशिका सिंह ने मौके पर कहा कि ईसा मसीह ने समाज के सभी वर्गों को शांति का संदेश दिया हैं। शिक्षिकाओं ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्कूल की शिक्षिका रूबी सिंह, अनिता झा, पूजा सिंह, नेहा मल्होत्रा, अलका देवी, बिंदु गुलाटी, बबीता कुमारी और तमन्ना के निर्देशन में बच्चों ने अदभुत कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
यहां छोटे-छोटे बच्चों ने सांता क्लॉज की प्रस्तुति तथा रंगारंग और मनमोहक डांस प्रस्तुत कर जमकर मनोरंजन किया। स्कूल में नन्हें मुन्ने बच्चों को भी सांता की टोपी और कपड़े पहनाकर जब एक साथ मंच पर लाया गया तो नजारा मनोहारी हो गया। एक साथ मंच पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने सेंटा क्लॉज का शोरगुल माहौल को हैप्पी क्रिसमस का संदेश दिया। इस मौके पर बच्चो ने जिंगल बेल, मैरी क्रिसमस डांस भी प्रस्तुत कर समां बांध दिया। स्कूल परिसर में स्थित क्रिसमस ट्री को आकर्षक ढंग से सजावट की गई थी।
![]()













Leave a Reply