Advertisement

झारखंड में आदिवासी समाज की जमीन पर कब्जा गंभीर मामला-चंपई सोरेन

बोकारो के कसमार और पेटरवार क्षेत्र में जांच कर कार्रवाई की मांग

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्य में आदिवासी समाज की जमीन पर हो रहे कथित कब्जे को गंभीर विषय बताते हुए सरकार से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

पुर्व सीएम ने 20 मई को कहा कि यह सिर्फ जमीन का मामला नहीं, बल्कि आदिवासियों के अधिकार, पहचान और अस्तित्व से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि बॉल जिला के हद में कसमार और पेटरवार क्षेत्र में भी ऐसे कई मामले देखने को मिल रहे हैं, जहां आदिवासियों की जमीन पर गलत तरीके से कब्जा किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

पुर्व सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज की जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि कहीं भी आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा हुआ है, तो उसे मुक्त कराया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपनी परंपरा, संस्कृति और जमीन से जुड़ा है। ऐसे में उनकी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *