Advertisement

व्यवसायी एवं शिक्षिका ने ली आप की सदस्यता

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के उपनगर चास स्थित साहु मार्केट में 17 अप्रैल को सादे समारोह में व्यवसायी अशोक कुमार और शिक्षिका अर्चना वर्मा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया (Media) सह प्रभारी कुमार राकेश और धनबाद जिला प्रभारी मो मेहबूब आलम ने दोनों को टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी एवं जिला प्रभारी ने संयुक्त रूप से कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी के काम को देखते हुए उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है। इस मौके पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला प्रारंभ हुआ है।

अच्छे और स्वच्छ छवि के लोगों की आज पार्टी (Party) में जरूरत है। कार्यक्रम के अवसर पर उपरोक्त के अलावा संदीप कुमार महतो, मदन पाठक, गणेश मोदक, उपेंद्र यादव, इसराफिल अंसारी, सतीश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *