Advertisement

रक्तदान स्वास्थ्य के लिए जरूरी-सुरेश कुमार

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh block) के हद में बकसपुरा पंचायत रखवा गांव निवासी भारतीय युवा संसद व उदय भारत फाउंडेशन (Uday Bharat Foundation) के संस्थापक सदस्य सुरेश कुमार ने 13 अप्रैल को श्रीनिवास ब्लड बैंक हजारीबाग में एक यूनिट ब्लड विष्णुगढ के एक जरूरतमंद व्यक्ति को रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन महीने में रक्तदान (Blood Donation) करने की आवश्यकता है। जिससे हार्ट अटैक की संभावना कम होती है।

साथ हीं लीवर से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। इस मानवीय कार्य के लिए उदय भारत फाउंडेशन अध्यक्ष विनय कुमार, बजरंग दल जिला सह संयोजक वरूण कुमार, शंकर सोनी, गौतम वर्मा ने खुशी जाहिर किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *