एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन स्व अटल बिहारी वाजपेयी और पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती 25 दिसंबर को सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई।
बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय में जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर टुंडी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रहे विक्रम पांडेय ने कहा कि दिवंगत अटलजी एक कुशल राजनेता के अलावा संवेदनशील कवि, दृढ़ विचारों वाले राष्ट्रभक्त और लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे प्रहरी थे।
मौके पर भाई प्रमोद सिंह, नवल किशोर सिंह, भरत वर्मा, रोहित मित्तल, अखिलेश श्रीवास्तव, अरूप चटर्जी, जगरनाथ गोस्वामी, श्यामजी अधिकारी, संग्राम गिरि, मृत्युंजय पांडेय, चंदन कुमार, संजय तिवारी, मधेश आदि दर्जनो गणमान्य मुख्य रूप से मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply