Advertisement

सोनपुर रेल मंडल की बड़ी पहल: भीषण गर्मी और लू से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम

रेलवे स्टेशनो पर रहेगी दवाओं और एम्बुलेंस की व्यवस्था

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। वर्तमान में पुरे बिहार में जारी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल अलर्ट मोड पर है। यात्रियों और रेल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंडल रेल प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए आपातकालीन पुख्ता इंतजाम किए हैं।

रेल महकमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनपुर रेल मंडल के​ सभी प्रमुख स्टेशनों और मंडल अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं, ओआरएस और बुखार-दर्द की दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के अलावा स्टेशनों पर मौजूद प्राथमिक उपचार बॉक्स को अद्यतन कर उनमें अतिरिक्त ओआरएस और एस्पिरिन जैसी दवाएं रखी गई हैं।

जानकारी के अनुसार ​पहली बार रेल मंडल के थाना बिहपुर स्वास्थ्य केंद्र पर एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है, जिससे लाइन कर्मियों को त्वरित मदद मिलेगी। मानसी स्वास्थ्य केंद्र में अगले माह से एम्बुलेंस सेवा शुरू करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। सोनपुर रेल ​मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गर्मी से उत्पन्न किसी भी स्वास्थ्य समस्या से निपटने के लिए चिकित्सा दल को मुस्तैद रखा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमित रूप से चिकित्सा व्यवस्थाओं की निगरानी करें, ताकि संसाधनों की कोई कमी न हो।​ रेलवे ने यात्रियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे गर्मी के दौरान अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।​ हल्के और सूती कपड़े पहनें।

​दोपहर की तेज धूप में अनावश्यक रूप से निकलने से बचें। साथ ही, सोनपुर रेल मंडल रेल यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष रूप से दूर-दराज के क्षेत्रों में तैनात रेल कर्मियों तक त्वरित चिकित्सा पहुँचाने के लिए बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *