पूर्व सांसद ने दी श्रद्धांजलि
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) फुसरो मंडल के कार्यक्रम प्रभारी दिनेश कुमार सिंह और सह प्रभारी टुनटुन तिवारी के नेतृत्व मे पूर्व सांसद के फुसरो आवासीय कार्यालय, सुभाष नगर, जवाहरनगर, तीन नंबर, सेंट्रल कॉलोनी, खास ढोरी, पांच नंबर ढोरी, शास्त्री नगर में बाबासाहेब आंबेडकर की 131वी जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर 16वीं लोकसभा के सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति में अंबेडकर का योगदान अमिट है। उन्होंने कहा कि आज देश के लिए उनके सपनों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कुमार सिंह और भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिला (Bokaro district) अध्यक्ष गिरजा देवी ने कहा कि डॉ अंबेडकर के जीवन से शिक्षा लेते हुए सामाजिक समरसता की भावना को अधिक से अधिक मजबूत करना चाहिए, ताकि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर सके।
मौके पर वैभव चौरसिया, गुरुवारी देवी, शंकर सिन्हा, कृष्ण कुमार, नवल किशोर सिंह, विवेश सिंह, रामलाल गोस्वामी. शिवप्रसाद माथुरी, अरुण स्वर्णकार. मनोज गोयल, सुभाष बरनवाल, भरत वर्मा, अशोक कुमार सिंह, दिनेश शर्मा, चंदन राम, श्रीकांत यादव, रामू तांती, गीता देवी, वीणा देवी, दीपक गिरी, संतोष गुप्ता, मदन श्रीवास्तव, दीनबंधु पांडेय आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply