Advertisement

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के विरुद्ध पुलिस केंद्र में जागरुकता कार्यक्रम

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पुलिस केंद्र सारण (छपरा) में 24 दिसंबर को महिला पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) चंद्रभूषण एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) संतोष कुमार द्वारा महिला कर्मियों एवं पदाधिकारियों को यौन उत्पीड़न की परिभाषा, उसके विभिन्न स्वरूपों तथा उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बिना सहमति के यौन संबंध बनाने के लिए किसी भी प्रकार का प्रस्ताव-चाहे वह शारीरिक, मौखिक, गैर-मौखिक या डिजिटल माध्यम से हो, यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आता है। कहा गया कि कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यौन उत्पीड़न न केवल अप्रिय बल्कि कानूनन अपराध भी है।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अब्दुर रहमान दानिश सहित अन्य महिला पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित थे। सभी को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना की तुरंत सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *