रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में एस.एस. +2 हाई स्कूल कसमार में 6 अगस्त को पर्यावरण जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्राकृतिक रक्षण के संस्थापक बबलु आनंद महतो ने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने विद्यालय, घर और गाँव से पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत करें तथा इस जनआंदोलन को पूरे देश तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही भारत में पर्यावरण संरक्षण का वास्तविक बदलाव संभव है। इस अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और प्राकृतिक रक्षण अभियान से जुड़कर इस राष्ट्रीय जनआंदोलन का हिस्सा बनने की इच्छा व्यक्त की।
![]()













Leave a Reply