विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiyan block) के हद मे स्वांग दक्षिणी पंचायत स्थित न्यू माइनस में आदिवासी सरना पूजा समिति द्वारा सरहुल पूजा का आयोजन किया गया। मौके पर स्थानीय विधायक सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए।
स्वांग न्यू माइनस में 13 अप्रैल को आयोजित सरहुल पूजा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के तौर पर गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो ने प्राकृतिक प्रेमियों के साथ नृत्य किया। प्राकृतिक पर्व सरहुल के मौके पर विधायक ने कहा कि प्राकृति को बचाना आज बहुत आवश्यक है।

सरहुल एक ऐसा त्यौहार है, जो प्रकृति को संरक्षण देता है। उन्होंने कहा कि हमारी जीवन प्राकृतिक पर ही निर्भर करती है, इसलिए आज के समय में जंगल को बचाना अति आवश्यक है।
मौके पर आजसू पार्टी (Ajsu Party) के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, विधायक (MLA) प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, निवर्तमान मुखिया विनोद विश्वकर्मा, मनोज चंचल, राजकुमार यादव, किशोर स्वर्णकार, सुरेंद्र कुमार, रवीशन टुडू , सूरज मुंडा, कोषाध्यक्ष अंकित लाकड़ा, सचिव हर्ष उरांव, फुलेश्वर मुंडा, रिता मींज सहित सैकड़ों प्राकृति प्रेमी आदिवासी समाज के गणमान्य मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply