Advertisement

साईबर पुलिस ने 82 वर्षीय वृद्ध को वापस दिलाया सात लाख रूपए

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बीते 23 जून को बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के गुजरात कॉलोनी रहिवासी नरेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा अपने एचडीएफसी बैंक खाता, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड एवं आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से 7.65 लाख रुपए साईबर अपराधियों द्वारा अवैध निकासी की लिखित सूचना दी गई थी।

प्राप्त सूचनानुसार बोकारो पुलिस द्वारा तुरंत साईबर थाना कांड क्रमांक-20/26 दर्ज करते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को खाता विवरणी व ट्रांसफर रकम को होल्ड करने के लिए मेल के माध्यम से सूचित किया गया। चूंकि इस मामले में साईबर अपराधियों ने शॉपिंग हेतु पैसे का ट्रांसफर किया था जो 24 घंटे तक अलर्ट मोड़ में होता है। अलर्ट अवधि में ही पुलिस द्वारा तत्परता से शॉपिंग हेतु इस्तेमाल हुए राजोरपे , कैशफ्री, रत्नाकर बैंक व सभी संबंधित एजेंसियों को मेल कर दिए जाने के कारण ट्रांजेक्शन होल्ड हो गया और शिकायतकर्ता को 7 लाख रुपए वापस मिल गए।

इसे लेकर शिकायतकर्ता 6 अगस्त को बोकारो पुलिस से मिलकर अपनी खुशी जताते हुए इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक व् साईबर पुलिस बोकारो की सराहना की है। बोकारो पुलिस जिले के सभी रहिवासियों से अपील की है कि साईबर अपराध की सूचना अविलंब साईबर थाना अथवा डॉयल 1930 पर दें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *