Advertisement

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के लोक अभियोजक कार्यालय के पास लगाया गया आम वृक्ष

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के अपर लोक अभियोजन कार्यालय के समीप 6 अगस्त को वृक्षारोपण किया गया। अपर लोक अभियोजक सर्वेश आनंद सिंह द्वारा यहां एक आम का वृक्ष लगाया गया।

वृक्ष लगाने के बाद अपर लोक अभियोजक सिंह ने कहा कि अभियोजन कार्यालय के समीप कोई भी वृक्ष नहीं रहने के कारण उनका मन था कि यहां कोई पौधा लगे। इस बात की जानकारी अधिवक्ता अशोक यादव को हुई तो उन्होंने एक आम का वृक्ष बीते 5 अगस्त को लेकर लोक अभियोजक कार्यालय पहुंच कर उन्हें सौंप दिया। उसके बाद आम वृक्ष को देखकर वे काफी खुश हुए और पौधा लगाकर प्रसन्नता जाहिर की।

पौधा रोपण के समय सहायक लोक अभियोजक नवीन कुमार मिश्रा एवं आशीष रंजन लोहरा, अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा, राज कुमार यादव, शादाब अंजुम, शकीना परवीन, राजू सिंह, रानू सिंह, महेश कुमार, अर्जित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *