एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग-गोबिंदपुर फेज दो के परियोजना पदाधिकारी से 20 मई को जनता मजदूर संघ प्रतिनिधियों ने भेंट की।
पीओ से भेंट में जमसं परिवार की ओर से परियोजना पदाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीओ सतीश कुमार त्रिवेदी ने प्रतिनिधियों को मजदूर समस्या समाधान को लेकर जरूरी कदम उठाने की बात कही तथा कहा कि परियोजना के विकास तथा बेहतर उत्पादन में श्रमिक संगठनों का सहयोग अपेक्षित है। पीओ से शिष्टाचार भेंट में जमसं के अनिल सिंह, आर इग्नेश, राजकुमार मंडल, बैरिस्टर सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र चौहान, देवनारायण यादव, जितेंद्र कुमार मंडल, हबीब अंसारी आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply