Advertisement

किसान समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के नाम सौंपा मांग पत्र

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 20 मई को कार्यकर्ताओं ने बोकारो जिला के हद में बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय के समीप एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के किसानों की समस्याओं से संबंधित हेमंत सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद 12 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा।
मौके पर झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ किसानों से जुड़े समस्याओं को गिनाते हुए अपनी वक्ताओं ने बातों को रखा।

यहां भाजपा के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम व विनोद महतो, जिप सदस्य सह नगर मंडल प्रभारी ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, रमेश स्वर्णकार, अर्चना सिंह, रश्मि सिंह, चिकू सिंह, प्रदीप साव, संजय बोरा, नितेश सिंह, अजय कुमार, लेख राम सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *