Advertisement

समर कैंप मे बच्चों ने की योग व् मौज मस्ती, किए गये पुरस्कृत

भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सृजन शाखा द्वारा समर कैंप का आयोजन

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के न्यू रोड स्थित रामावतार करिवाल आवास में 20 मई को एक दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप में उपस्थित बच्चों ने योग के साथ जमकर मस्ती की।

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन समिति बेरमो की सृजन शाखा ओर से आयोजित समर कैंप के संबंध में सृजन शाखा समिति के अध्यक्ष सोनम वंशल ने बताया कि कैंप मे योग व मौज मस्ती एवं मनोरंजन, नृत्य, खाना बनाने कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों सहित 10वी कक्षा तक के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि बच्चे काफी उत्साहित दिखे। दर्जनों बच्चे इस कैंप में लुत्फ उठाये।

अंत में देर शाम कई विभागों में सफल प्रतिभागी को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष सोनम वंशल, सचिव नूतन मित्तल, कोषाध्यक्ष बरखा करीवाल सहित कई सदस्य लगे रहे, जबकि बच्चों में सौरभ मित्तल, रेयाश मित्तल, पियूष, रोनी, ओनी, तनवी, रिषु, अंशु, रिशु, आराध्या, सोनु, खुशी, अनंन्या, दिव्यांशी, खुशी, गीतांजली, भाव्या, परी, अक्षत, रूद्रा, प्रिया, राजवीर, अभिषेक, पिहु, तेजस्वी सहित दर्जनों छात्र-छात्रा शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *