Advertisement

बाईक और टैंपू में टक्कर से बाईक सवार एक ही परिवार के 3 सदस्य घायल

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य सड़क मार्ग पर कांडेनाला से पहले पुलिया के समीप 13 अप्रैल की सुबह मिनरल वाटर लदा टेंपू और बाईक में आमने-सामने हुई टक्कर में बाईक सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये।

घायलो में गुवा के कैलास नगर निवासी 32 वर्षीय चितरंजन पुथाल उनकी पत्नी 28 वर्षिया डौली पुथाल एवं डॉ वर्षिया पुत्री नायरा पुथाल शामिल है।

तीनों घायलों को नोवामुण्डी स्थित टाटा स्टील की अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चितरंजन पुथाल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिसे आईसीयू (ICU) में भर्ती कर सभी का इलाज जारी है।

घटना के बाबत बताया जा रहा है कि चितरंजन पुथाल अपनी बाईक से पत्नी व बच्चा को बैठाकर नोवामुण्डी से गुवा जा रहा था। तभी बडा़जामदा की तरफ से मिनरल वाटर लोड कर तेज रफ्तार से नोवामुण्डी की तरफ जा रही टेंपू क्रमांक JH01EL/2438 से सीधी टक्कर हो गई। इसमें बाईक सवार उक्त तीनों घायल हो गये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *