ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट तथा उसके आसपास 16 मई को वट सावित्री व्रत पूरे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार तेनुघाट, घरवाटांड, सराहचिया, चांपी, उलगड्डा और आसपास के क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर वट सावित्री व्रत पूरे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ की। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला जहां महिलाओं ने वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की। सुहागिन महिलाएं जल, फूल, फल एवं पूजन सामग्री अर्पित कर कच्चा धागा (सूत्र) वट वृक्ष के चारों ओर बांधा।

इसके बाद वट पुजारी बलदेव मिश्रा एवं राजीव कुमार पांडेय द्वारा सावित्री व्रत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया गया, जिसमें माता सावित्री द्वारा अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लाने की कथा सुनाई गई। बताया जाता है कि पूजा के दौरान पुरोहितों को दान-दक्षिणा देकर महिलाओं ने अपने-अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-शांति की कामना की। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से पूजा का आयोजन किया गया, जिससे धार्मिक माहौल और भी भक्ति-मय हो उठा।
![]()













Leave a Reply