एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बिहार एसटीएफ के साथ संयुक्त अभियान में बोकारो पुलिस ने 13 मई को अवैध हथियारों के निर्माण सामग्री के जखीरे के साथ एक अवैध मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। धंधे में लिप्त चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी, वहीं आरोपी एक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार बोकारो एसपी नाथु सिंह मीणा को बिहार एसटीएफ और अपने गुप्तचरों से यह सूचना मिली कि जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में सीसीएल के आवास में अवैध देशी गन फैक्ट्री है। यहां बड़े पैमाने पर अवैध हथियार निर्माण होता है। एसटीएफ और बोकारो पुलिस की संयुक्त अभियान में छापेमारी कर झारखंड के देवघर रहिवासी उस्मान अंसारी उर्फ अरमान, बिहार के मुंगेर रहिवासी रिजवान, इम्तियाज और संजय कुमार साव की गिरफ्तारी की गयी। उक्त अवैध गन फैक्ट्री संचालक राज कुमार सिंह उर्फ बंटी पुलिस के हाथ नहीं आया।

बोकारो पुलिस द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार इस अवैध फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार बनाने के समान बरामद हुए हैं। रिजवान, इम्तियाज और उस्मान और संजय पर बिहार के मुंगेर तथा देवघर जिला के विभिन्न थानों में अनेक अपराधिक मामले दर्ज हैं। बेरमो में हुए इस पुलिस अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ बेरमो बी एन सिंह कर रहे थे। अभियान में बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार सिंह आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply