एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। कोल इंडिया की अनुशंगी सीसीएल के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग (सीसीपीआरबी) को ईटी बिज़नेस एक्सीलेंस एंड लीडरशिप समिट 2026 में स्ट्रेटेजीक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड दिया गया।
सीसीएल के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा 3 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग (CC&PR Dept.) को देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ईटी बिज़नेस एक्सीलेंस & लीडरशिप समिट 2026 में प्रतिष्ठित स्ट्रेटेजीक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विभाग द्वारा संचार के क्षेत्र में किए गए नवाचार, रचनात्मक पहल, नए विचारों तथा पीआर प्रोफेशनल्स के लिए प्रभावी मंच स्थापित करने सहित विभिन्न उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
बताया गया कि नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में इंडियन फिल्म सेलिब्रिटी राजीव खंडेलवाल ने ईटी के मंच पर यह सम्मान प्रदान किया। सीसीएल की ओर से महाप्रबंधक एवं प्रमुख (CC&PR Dept.) आलोक कुमार गुप्ता तथा मैनेजर (सीडी) मयंक कश्यप ने यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रहण किया।
कहा गया कि सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) निलेंदु कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सीसीएल ने कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, ब्रांडिंग और जनसंपर्क के क्षेत्र में नवाचार एवं रचनात्मकता को निरंतर बढ़ावा दिया है। इन प्रयासों के माध्यम से कंपनी की कॉर्पोरेट पहचान को और सशक्त करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर सीसीएल की सकारात्मक ब्रांडिंग को प्रभावी रूप से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।
सीसी एवं पीआर विभाग द्वारा की गई प्रमुख रचनात्मक पहलों में नए सीसीएल लोगो एवं टैगलाइन की डिजाइनिंग एवं क्रियान्वयन, कोलकर्मियों के समर्पण को दर्शाती वॉल म्यूरल पेंटिंग, कबाड़ से कंचन, वार अगेंस्ट वेस्टेज, नेशनल पीआर कांन्क्लेव तथा कोलकर्मियों के जज़्बे को समर्पित स्पेशल कवर स्टाम्प (कस्टमाइज़ड पोस्टल स्टाम्प) सहित अन्य अभिनव पहल शामिल हैं। इसके साथ ही हाल के वर्षों में प्रिंट, डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया माध्यमों में सीसीएल सम्बंधी समाचारों में गुणात्मक वृद्धि आई है। साथ हीं मीडिया संबंधों को भी नया आयाम मिला है।
विभाग द्वारा कहा गया कि यह सम्मान सीसीएल के रचनात्मक सोच, प्रभावी संचार, नवाचारपूर्ण प्रयासों और मजबूत कॉर्पोरेट ब्रांडिंग को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है। यह उपलब्धि सीसीएल परिवार को संचार एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में नए प्रयोगों और बेहतर प्रयासों के लिए प्रेरित करेगी।
![]()













Leave a Reply