Advertisement

विधायक ने किया भूषण +2 उच्च विद्यालय में प्रयोगशाला भवन का शिलान्यास

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह स्थित भूषण +2 उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं प्रयोगात्मक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में 8 अक्टूबर को प्रयोगशाला कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने विद्यालय परिसर में नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक जयराम महतो ने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता भी जरूरी है। प्रयोगशाला कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को विज्ञान विषयों की पढ़ाई को व्यवहारिक रूप से समझने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने से उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों से प्रयोगशाला का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को नियमित रूप से प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ने की बात कही। कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *